ईरान के मामलों में अमेरिकी सरकार के विशेष प्रतिनिधि ने कहा है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण संभवतः ईरान वार्ता की मेज़ पर लौट आयेगा।
ब्रायन हुक ने एक विशेष साक्षात्कार में ईरान पर अधिक से अधिक दबाव डालने की वाइट हाउस की नीति की ओर संकेत किया और कहा कि हम ईरान पर अधिक से अधिक दबाव डालने के लिए प्रयास कर रहे हैं ताकि वह संभवतः वार्ता की मेज़ पर लौट आयें। उन्होंने कहा कि अतीत में प्रतिबंधों का असर हुआ है संभवतः इस बार भी उनका असर होगा।
इस अमेरिकी अधिकारी ने ईरानी तेल टैंकर आद्रियान दरिया-1 को रोके जाने के बारे में कहा कि हम जो कर सकते हैं करेंगे ताकि इस बात से निश्चिंत हो जायें कि यह तेल टैंकर सीरिया तक तेल नहीं पहुंचा सकता क्योंकि ईरान तेल से होने वाली आमदनी से लाभ उठाकर सीरिया में अपनी कार्यवाहियां करेगा।
ब्रायन हुक ने इसी प्रकार कहा कि अमेरिका यूनान की सरकार और कुछ दूसरे देशों से संपर्क में है ताकि उन्हें यह बताये कि ईरान का तेल टैंकर आतंकवादी तेल है।
ज्ञात रहे कि ब्रायन हुक ईरान से वार्ता की आग एसी स्थिति में अलाप रहे हैं जब ईरानी अधिकारियों ने बारमबार कहा है कि वे किसी भी स्थिति में ट्रंप सरकार से वार्ता नहीं करेंगे क्योंकि ईरानी अधिकारियों का मानना है कि ट्रंप सरकार भरोसे के लाएक नहीं है और यह अमेरिका है जिसने वार्ता की मेज़ छोड़ा है।